इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता व नेता जश्न की तैयारी में, 400 पार का नारा देकर मिठाई पर लिखा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-लोकसभा चुनाव निर्वाचन 2024 के मतगणना शुरु हो चुकी है लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर इंदौर के भाजपा कार्यालय में 400 पार मिठाई के साथ कार्यकर्ता व आम लोगों के लिए चुनाव परिणामों को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, लोक सभा निर्वाचन 2024 की काउंटिंग आज हो रही है जिसमें कई राज्यों से भारतीय जनता पार्टी को बड़त मिलती नजर आ रही है,वही बात करे देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की तो यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी के नहीं होने से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शंकर लालवानी भी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे है,लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर इंदौर के बीजेपी कार्यालय में बड़ी tv स्क्रीन लगाकर bjp कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है वही भाजपा कार्यालय इंदौर में मिठाई पर 400 पार का नारा लिखकर सजाया गया है।शाम को इंदौर भाजपा कार्यालय में जमकर आतिश बाजी कर जश्न मनाया जाएगा। वही इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया इंदौर में भाजपा के सामने कांग्रेस नहीं है लेकिन उन्होंने कहा कि नोटा यानी कांग्रेसी है और स्टेडियम के बाहर कांग्रेस से कई कार्यकर्ता नोटा का समर्थन कर रहे हैं

Exit mobile version