Mussorie: साड़ी पहनी, लिपस्टिक लगाई… मसूरी IAS अकादमी में लड़के ने किया सुसाइड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मसूरी की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 22 वर्षीय युवक का शव स्टाफ क्वार्टर में मिला. मृतक ने महिला की वेशभूषा धारण कर आत्महत्या की. युवक अकादमी के मल्टी टास्क डिपार्टमेंट में कार्यरत था और सरकारी आवास में अकेले रहता था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और जांच जारी है

उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के स्टाफ क्वार्टर में एक 22 वर्षीय लड़के का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

मृतक की पहचान श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी अनुकूल रावत के रूप में हुई है, जो अकादमी के मल्टी टास्क डिपार्टमेंट (एमटीएस) में कार्यरत था. घटना के बाद अकादमी परिसर में हड़कंप मच गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक ने महिला की वेशभूषा धारण की थी. उसने चूड़ियां, बिंदी और मेकअप किया हुआ था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई.

- Advertisement -
Exit mobile version