टखने की सर्जरी पूरी, अब वापसी की तैयारी; सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुंबई (Mumbai)। भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के टखने की सर्जरी पूरी हो गई है. उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट (social media post) के जरिए इस बात की जानकारी दी. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे.

पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव बुरी तरह चोटिल हो गए थे. उनके टखने में चोट आई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. उनके टखने के लिगामेंट्स फट गए थे. इसी के बाद तय हो गया था कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ेगा.

Exit mobile version