महाराष्ट्र के अंजनगांव सुरजी में शहजाद सेठ की ओर से ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कविटकर मंगल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सहित अंजनगांव सुरजी विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर लोगों ने शीरखुरमा सेवइयां सहित खाने का भरपूर आनन्द लिया। वहीं एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
,ईद मिलन कार्यक्रम में दिखी जीती जागती भाईचारे की मिसाल, मीठा शिरकुरमे से अतिथियों का स्वागत किया गया देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम मुल्क के लोगों को दिया गया जिस में सभी का स्वागत कर हिंदू मुस्लिम सभी भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी शहजाद सेठ ने कहा कि सभी धर्म के लोगों को गंगा जमुना तहजीब का परिचय देते हुए ऐसे कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारे का एहसास होता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरफान भाई, हारून अली, नियाज़ सेट, हारून अली , जावेद मोहम्मद इकबाल सेट, आदिल भाई, ने अथक परिश्रम किया जिसकी खूब सरहन की जा रही है महाराष्ट्र अंजनगांव सुरजी से साजिद सौदागर की रिपोर्ट
