लड़की की ड्रेस में एटीएम में वारदात करने घुसे बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे…
सायरन बजने पर हुए भाग खड़े हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के फाजलपुरा स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम को देर रात तोड़ने की कोशिश की गई। दो युवक लड़कियों की ड्रेस पहने हुए एटीएम में घुसते नजर आए है। एटीएम में तोड़फोड़ के कारण सायरन बजते ही आरोपी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया की शुक्रवार तड़के 4 बजे के लगभग फाजलपुरा के चिमनगंज मंडी के गेट के पास स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के ATM को तोड़ने के लिए दो लोग ऑटो से पहुंचे थे दोनों ने लड़कियों की ड्रेस सलवार कुर्ती पहन रखी थी। घटना के सीसीटीवी में साफ़ नजर आ रहा है कि दोनों युवक अपने हाथों में स्प्रे लेकर आए थे, ATM में प्रवेश करते ही दोनों ने शटर लगा लिया और अन्दर लगे कैमरों पर स्प्रे करने लगे। ATM को काटने की कोशिश के दौरान सायरन बज गया , और बैंक के मैनेजर के पास कॉल चला गया। जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुँचती उससे पहले दोनों बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में दोनों बदमाश स्प्रे करते और फिर फरार होते भी नजर आ रहे है। महालांकि सायरन बजने से दोनों बदमाश केश नहीं ले जा पाए है , दोनों बदमाश और ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
