महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया बड़ी संख्या में मां पूर्णागिरि से मंत्र दीक्षा ली इंदौर भोपाल गुजरात महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश मुंबई से महामंडलेश्वर के भक्त आए उज्जैन सदावल रोड पर जो भव्य आश्रम बन रहा है उसमें तन मन धन से सहयोग करने का भी संकल्प लिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों द्वारा महामंडलेश्वर मां पूर्णागिरि के श्री चरणों की पूजा अर्चना की वही आशीर्वाद भी लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व श्रम मंत्री सत्यनारायण जटिया एवं शहर के स्थाई नेता भी कार्यक्रम में आए एवं आशीर्वाद ग्रहण किया मीडिया से चर्चा करते हुए मंडलेश्वर मां मां पूर्णागिरि ने बताया कि यह जो आश्रम बन रहा है बाबा महाकाल की कृपा से बन रहा है एवं मुझ पर अपने गुरुओं का आशीर्वाद है इस आश्रम में आने वाले प्रत्येक भक्त चल यहां पर आएंगे तो नो निहाल हो जाएंगे फिर आश्रम में सभी वैदिक परंपरा का निर्माण होगा बच्चों को वैदिक शिक्षा दी जाएगी अस्त्र-शस्त्र चलाना सिखाए जाएंगे उन्हें वैदिक मंत्र सिखाई जाएंगे पूरा वातावरण गुरुकुल पद्धति के अनुसार होगा मां अन्नपूर्णा गिरी ने बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं से प्रवचन के दौरान कहां की आप अपने माता-पिता आदर और सम्मान करें वही एक वृक्ष अपने घर के आस-पास जरूर लगाए कल से सावन शुरू हो रहा है उसके लिए भी मेरी ओर से हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं यह जो आश्रम बन रहा इस आश्रम में संत महात्माओं के दर्शन भी हो सकेंगे जो दूर-दूर से आते हैं उन्हें इस आश्रम में सम्मान के साथ रखा जाएगा इस आश्रम में बहुत से गतिविधियां चलाई जाएगी महामंडलेश्वर मां पूर्णागिरि से मिलने वालों का ताता लगा रहा एवं मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व श्रम मंत्री सतनारायण जटिया उज्जैन से टाइम न्यूज़ के लिए दीपक जायसवाल की खास रिपोर्ट

Exit mobile version