◆ आरोपियों द्वारा लसूडिया क्षेत्र के स्कीम 94 स्थित शिव ओम होटल में, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।
◆ आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल, सिमकार्ड एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का लेखा जोखा जप्त।
◆ आरोपी है मुरैना के रहने वाले, जो यहां होटल में रूम लेकर अवैध रूप से चला रहे थे, ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।
इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर कृष्ण लालचंदानी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि स्कीम 94 स्थित होटल शिव आम के रूम नंबर 203 में आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना लसूडिया द्वारा गठित टीम सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजय, नरेश, प्रणीत, आरक्षक आनंद द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई तो वहां कुछ संदिग्ध आईपीएल का मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम (1) अरविंद पिता कृष्ण मुरारी गुप्ता निवासी पोरसा जिला मुरैना, (2) आकाश पिता मुकेश राठौर निवासी पोरसा जिला मुरैना, (3)शिवम पिता हरिओम गुप्ता निवासी पोरसा जिला मुरैना होना बताया।
आरोपियों से पूछताछ करते उक्त होटल में वन एक्सचेंज नेट के माध्यम से एक्सेस लेकर ग्राहकों की इंटरनेट आईडी बनाकर आईपीएल के मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना लसूडिया में खिलाफ धारा 3 / 4 गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी 03 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
