DAVV की महिला कर्मचारी से रेप:तलाक के बाद सोशल मीडिया पर उप्र के युवक से हुई थी दोस्ती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देवी अहिल्या विश्व विद्यालय में एक महिला कर्मचारी से रेप का मामला सामने आया है। पति से तलाक के बाद आरोपी सोशल मीडिया पर संपर्क में आया। इसके बाद वह लगातार महिला कर्मचारी को शादी का झांसा देता रह। वह आर्थिक मदद भी लेता रहा। लेकिन गांव जाकर दूसरी महिला से शादी रचा ली। पूरे घटनाक्रम का खुलासा इंदौर आने के बाद महिला के मोबाइल चेक करने पर हुआ। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीएवीवी खंडवा रोड यूनिवर्सिटी पर कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत पर अजय पुत्र कामता प्रसाद निवासी उत्तर प्रदेश पर रेप का केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि शादी के 9 साल बाद 2017 में उसके पति से तलाक हो गया। पति से दो बच्चे हैं।
2018 में उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से अजय प्रसाद से हुई। उसने कहा कि वह शादी करना चाहता है। इसके चलते वह महिला से मिलने कई बार इंदौर आया। उसने सबसे पहले महिला के घर पर संबंध बनाए।
यहां बार-बार आने पर महिला ने उसे बाइक भी दिला दी। इतना ही नहीं खंडवा रोड पर चाय-नाश्ते की दुकान भी खुलवाई। तीन माह पहले 19 अप्रैल को अजय ने कहा कि उसके भाई की शादी है और गांव जाना पड़ेगा। वह 1 जुलाई को इंदौर लौटा। और महिला से फिर संबंध बनाने लगा। इस बीच महिला ने उसका मोबाइल चैक किया। उसमें अजय के दूसरी महिला से शादी के फोटो-वीडियो मिले। अजय से पूछने पर उसने विवाद किया और वहां से चला गया। महिला ने पुलिस को बताया कि अजय ने मुझसे कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा, जो करना है कर ले। घर से जाने के बाद उसने मेरा मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से अजय की शिकायत कर दी।

Exit mobile version