CGHSS बेनिफिशियरी संगठन द्वारा दूसरा वार्षिक अधिवेशन इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शुक्रवार को CGHSS बेनिफिशियरी संगठन द्वारा दूसरा वार्षिक अधिवेशन इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया, जिसमें सेकेट्री राकेश श्रीवास्तव ने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि सीजीएचएसएस अस्पताल के बारे में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो इसलिए इसका आयोजन किया गया ।

उन्होंने कहा कि सीजीएच एसएस सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम संस्था है जिसे रिटायर्ड सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाई और वर्किंग गवर्नमेंट एंप्लॉई को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है जो सेवा निवृत कर्मचारी हैं उन्हें यह सेवा कैशलेस होती है और जो वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं उन्हें केस से प्रदान की जाती है जो बाद में उन्हें मिल जाती है,संस्था के सेकेट्री राकेश श्रीवास्तव के अनुसार केंद्र शासन की यह सुविधा काफी अच्छी है, क्यों कि अभी तक सेवा निर्मित अधिकारी अपने स्वास्थ्य के लिए काफी चिंता रहता था की रिटायर होने के बाद उसके स्वास्थ्य का क्या होगा लेकिन यह सुविधा भारत सरकार ने उनके लिए शुरू की है जो काफी लाभप्रद है, सेकेट्री इस सुविधा को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इंदौर में इन सुविधाओं का काफी अभाव है इसको लेकर इस संगठन का गठन 23 दिसंबर 2022 को किया गया था इसके बाद पहला अधिवेशन 17 जून को किया गया था और दूसरा अधिवेशन आज इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य है कि इसमें सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयासरत है इंदौर में अधिक से अधिक प्राइवेट अस्पताल के CGHSS बेनिफिशियरी संगठन के अंतर्गत आते हैं और इसके साथ इंदौर, देवास,धार जिलों के लिए भी यह सुविधा हो इसके लिए शासन से मांग कर रहे हैं ताकि रिटायर्ड कर्मचारी अपने स्वास्थ्य सुविधा लाभ ले सके।

Exit mobile version