95 लाख की एमडी ड्रग्स और 1.70 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस ने सराफा क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले ‌आरोपी फारुख खान को 989 ग्राम एमडी ड्रग्स और 1.70 किग्रा डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खरीदार बनाकर ड्रग्स की मांग, इसके बाद घेराबंद कर आरोपी को पकड़ा। तस्कर राजस्थान के झालावड़-प्रतापगढ़ क्षेत्र में सक्रिय है। उसके पास से मप्र और राजस्थान के दो आधार कार्ड भी मिले हैं। डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, 16 अक्टूबर को सराफा पुलिस ने पारस बसोड़ और रिंकू चौधरी को को एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने फारुख खान के बारे में बताया था।
इसके बाद एक कॉन्सटेबल को खरीदार बनाकर भेजा गया। तब पता चला कि आरोपी फारुख 24 अक्टूबर को देर रात ड्रग्स लेकर आने वाला है। मुखबीर के बताए हुलिए और कद-काठी के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा। उसकी बाइक से दो पार्सल मिले। एक में 504 ग्राम और दूसरे में 485 ग्राम (कुल 989 ग्राम) एमडी ड्रग्स के साथ 1.7 किग्रा डोडा चूरा भी मिला, जिसकी कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए हैं।
आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए गए।तीनों आरोपियों के पास से अब तक 1.5 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं था।

TAGGED:
Exit mobile version