90 से अधिक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों पर कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में पुलिस ने दो दिनों में 90 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है तो वहीं कार्रवाई के बाद जब कुछ आरोपियों का मेडिकल चेकअप करवाया गया तो उनमें गंभीर बीमारी जिसमें एड्स भी शामिल है ऐसे आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस आने वाले दिनों में भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने की बात कर रही है।

इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकल करने में पुलिस जुटी हुई है , तो वही पुलिस ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है जहां सबसे पहले झोंन चार में कार्रवाई को अंजाम देते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो वही दूसरे दिन झोंन एक में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं दोनों ही झोनो में अलग-अलग तरह के ऑपरेशन चलाकर इन आरोपियों की धर पकड़ की गई , वही करवाई में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी की वह महाराष्ट्र और राजस्थान से अवैध तरीके से मादक पदार्थ जिसमें ब्राउन शुगर, एमडीएम , गांजा व प्रतिबंधित दवाई अल्फाजोलम और कोरस सिरप अवेध तरीके से शहर में लाते थे और फिर उसे शहर और शहर के आसपास के क्षेत्र में सप्लाई कर देते थे , फिलहाल इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा, उनका मेडिकल भी करवाया गया जिसमें कई तस्कर ड्रग्स एडिकेट निकले तो कई गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित निकले, इसी कड़ी में जोन 4 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को पकड़ा और जब उनका मेडिकल करवाया गया तो उनमें तीन भाई एड्स से पीड़ित सामने आए, वही जब पकड़े गए आरोपियों से इस बीमारी के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि बड़ा भाई एक इंजेक्शन के माध्यम से नशा करता था और उस इंजेक्शन का उपयोग उसके ही दोनों भाई भी करते थे और संभावना जताई जा रही है कि बड़े भाई को संभवत एड्स हुआ और उसके बाद दोनों भाई भी इस बीमारी से पीड़ित हो गए इसके चलते पुलिस के द्वारा उनका ट्रीटमेंट भी करवाया जा रहा है जिसके चलते उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है तो वहीं अन्य आरोपियों का भी पुलिस के द्वारा ट्रीटमेंट और मेडिकल करवाया जा रहा है इस दौरान और भी कई अलग-अलग बीमारियों से संबंधित आरोपी सामने है जिसके चलते उनका रिहैब सेंटर में ही प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है तो वहीं आने वाले दिनों में पुलिस के द्वारा ड्रग्स तस्करो की जानकारी देने के लिए एक शिकायत पेटी भी पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही थाना क्षेत्र में लगाई जाएगी जहां पर शिकायतकर्ता ऐसे लोगों की जानकारी दे सकता है तो वहीं पुलिस के द्वारा कई तरह की एडवाइजरी के साथ ही कॉल सेंटर भी बनाया गया हैं , फिलहाल इंदौर पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, तो वहीं पकड़े गए आरोपियों ने कुछ महाराष्ट्र , राजस्थान के बड़े ड्रग्स तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है अब पुलिस उन आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।

Exit mobile version