पं. श्रीराम शर्मा के युग निर्माण के संकल्प व कार्यों में गति देने का संकल्प ।
इन्दौर, 22 जुलाई, 2024 | गायत्री शक्तिपीठ, केशरबाग व कनाड़िया में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैल दीदी के निर्देश पर 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार व गुरू पूजा व संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बिना जाति व लिंग भेद के हजारों महिला, पुरूष व बच्चों ने भाग लिया तथा गुरू के नाम 10 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अन्नप्रासन, गर्भाधान, यज्ञोपवित व मुण्डन आदि संस्कार भी सम्पन्न हुये ।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री सजल तिवारी व पं. शंकरलाल शर्मा ने बताया कि यज्ञायोजन में हजारों साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व 56 प्रकार की जड़ीबूटी से यज्ञ में आहुति देकर यज्ञीय ऊर्जा को शरीर के रोम-रोम में अवशोषित किया । यज्ञ संचालन करते हुये शांतिकुंज प्रतिनिधि श्रीमती पूनम त्रिपाठी व श्रीमती रचना कटरे ने कहा कि गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य गायत्री परिवार मिशन के घोषणा पत्र में लिखा है कि “मैं आस्तिकता और कर्तव्य परायणता को मानव जीवन का धर्म कर्तव्य मानता हूँ । दृष्टिकोण में परिवर्तन आते ही वातावरण बदला हुआ दिखाई पड़ने लगता है। एक-एक व्यक्ति का निर्माण होता चले तो युग निर्माण हुआ दृष्टिगोचर होगा ।” आजकल युवा दम्पत्ति पहले गर्भाधान संस्कार कराने गायत्री शक्तिपीठ में आ रहे है ताकि उनकी संतान निरोगी, दीर्घजीवी व मेघावी हो। यज्ञ के माध्यम से गर्भाधान संस्कार होने से गर्भस्थ शिशु का वह जीन पुष्ट होता है जो कि बच्चे को बड़ा होने पर उसे निरागी दीर्घजीवी व मेघावी बनाता है । युवा दम्पत्ति अन्नप्रासन, विद्यारंभ व मुण्डन संस्कार करवाकर दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रोत्साहित कर रहे है । गुरू दीक्षा के रूप में 10 पेड़ लगाने का संकल्प लिया तथा एक बुराई भी छोड़ने का संकल्प लिया तथा निःशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण भी हुआ । गुरु पूजन व संकल्प श्री कृष्णलाल शर्मा ने कराया । देव पूजन मुकेश यादव, नरेन्द्र पाटीदार, ममता ठाकुर, शंकुतला कासट, प्रवीण पोद्धार, अशोक जायसवाल, महेश कनाड़े, प्रशांत निखरा, पंकज पाण्डेय, अनिल खरया, कमल पसारी ने किया ।
