88 ग्राम MD ड्रग्स के साथ पकड़ाए आरोपी:इंदौर में बेचने के लिए लाए थे,एमआर 4 से पुलिस ने दबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनके पास से करीब 88 ग्राम MD ड्रग्स मिली है, जिसे उन्होंने अपने पास छिपाकर रखा था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, दोनों आरोपी इसे बेचने के लिए लेकर आए थे। फिलहाल उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।
88 ग्राम एमडी की कीमत 3 लाख रुपए
क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि MR4 रोड पर नमकीन क्लस्टर गली के पास बिना नंबर की बाइक से आमिर, पुत्र आसिफ गौरी, निवासी नयापुरा और अयान, पुत्र हमीद खान, निवासी टाटपट्टी बाखल को पकड़ा गया है।
आरोपियों के पास से 88 ग्राम MD बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। आरोपियों की बाइक भी जब्त की गई है, जिसमें उन्होंने 88 ग्राम MD छिपाकर रखी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी इसे इंदौर में बेचने के लिए लेकर आए थे। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

TAGGED:
Exit mobile version