811 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति,3077 करोड़ का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एंइंदौर जिला पंजीयन कार्यालय को इस बार राज्य शासन की तरफ से 3077 करोड़ का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है इस राज्यों शासन की तरफ से प्राप्त लक्ष्य के संबंध में वरिष्ठ जिला पंजीयन दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल का लक्ष्य 2540 करोड़ था जिसकी तुलना में 2410 करोड़ के करीब हमने टारगेट अचीव किया था किंतु इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 3077 करोड़ दिया है और हमें उम्मीद है कि हम इस शासन द्वारा दिया गया राजस्व लक्ष्य को समय रहते पूर्ण कर लेंगे ऐसी हमें उम्मीद है आज दिनांक तक पूरे जिले में 62000 से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है और वर्तमान में 3077 करोड़ की तुलना में 811 करोड़ का राजस्व आ चुका है प्रतिदिन 300 से लेकर 700 दस्तावेजों का पंजीयन होता है और जिस तरह से इस बार शहर के विशेष क्षेत्र में गाइडलाइन को बढ़ाई गई है उसे हमें उम्मीद है कि जो लक्ष्य हमें मिला है हम उसे प्राप्त कर लेंगे

Exit mobile version