78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजनल पार्क से निकाली विशाल वाहन रैली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह जगह कई आयोजन हुए। इसी कड़ी में युवाओं को संगठन से जोडने के उद्देश्य से युवाओं ने शहर में एक बड़ी कार रैली निकाली।

देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर के युवाओं ने इंदौर में रिजनल पार्क से एक बड़ी कार रैली निकाली। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई भाजपा कार्यालय पहुंची यहां राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली लोगों को देश प्रेम से जागरूक करने के लिये रैली पिछले तीन सालों से निकाली जा रही है। इस रैली की शुरूआत तीन साल पहले 30 से 40 कारों से की थी, आज इन्होंने 500 कारों के काफिले के साथ तिरंगा कार रैली निकाली। इस दौरान सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थें।

Exit mobile version