31 दिसंबर की रात इंदौर के पास रिसॉर्ट, फार्म हाउस और होटलों में होने वाली पार्टी पर रहेगी पुलिस की नजर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नए साल की पार्टियों पर पुलिस की नजर रहेगी। इंदौर ग्रामीण पुलिस ने 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को होने वाली पार्टियों और आयोजनों में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने होटल, रिसोर्ट और फार्म हाउस की चेकिंग की।
पार्टी में शराब सर्व करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य।
अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां और पुलिस बल तैनात रहेगा।
इंदौर ग्रामीण पुलिस ने 2024 के अंतिम दिन और नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और विघ्नहीन रूप से कराने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को जगह-जगह कार्यक्रम, इवेंट और पार्टी होगी।
इन आयोजनों में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाना खुड़ैल, सिमरोल, बड़गोंदा और मानपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस की चेकिंग की गई। दो दिन पूर्व भी महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों की चेकिंग की गई।

Exit mobile version