इंदौर, ड्रग्स तस्करी करने वाले दो आरोपियों को नारकोटिक्स की टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपीयो से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनका पुलिस रिमांड लिया गया है।
डीआईजी नारकोटिक्स महेशचन्द्र जैन के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि मागलिया क्षेत्र में दो तस्कर एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर आ रहे है। सूचना के बाद नारकोटिक्स की टीम में घेराबंदी की और हुलिए के आधार पर दो तस्करों को पकड़ा । जब उनकी विधीवत तलाशी ली गई तो अ कपड़ों में छुपा कर रखी 30 ग्राम एमडी ड्रग्स पुलिस ने बरामद की । पूछताछ करने पर तस्करों ने अपना नाम जावेद खान निवासी शाजापुर और और सन्नवर अंसारी निवासी भोपाल है दोनों ही आरोपीयो का रिमांड लिया है जिसमे और भी कुलसी होंगे कि यह ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और किस देने जा रहे थे
