3 घंटे में 51 लाख पौधे के लक्ष्य के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब एक और खिताब अपने नाम करने जा रहा है जहां वह 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाएगा जिसकी तैयारियां की जा रही है कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है वही इंदौर महापौर की भी बड़ी भूमिका है। पौधों के लिए गड्ढे खोदने का काम जारी है प्रतिदिन 50 से 60 हजार गड्ढे खोदे जा रहे हैं और यह 15 तारीख के बाद से 1 लाख से ऊपर गड्ढे रोज होते जाएंगे इस पौधा रोपण के अभियान से कई लोगों को आर्थिक सहायता भी मिलेगी इसका भी प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते दो तरह के पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं एक जो शहर को स्वच्छ वायु देंगे और दूसराजो लोगों की आर्थिक स्थिति को भी सुधरेंगे जिसके अंतर्गत फलों के पेड़ लगाए जा रहे हैं किसानों से कहा गया है कि वह भी अपने खेतों में पेड़ लगाए जो बोंद्री है खेत की उस पर बास के पेड़ लगाने को कहा जा रहा है जिससे किसानों को आने वाले समय में भी आर्थिक लाभ मिले। वही आने वाले समय में शहर के 85 वार्ड में रूफ गार्डन बनाने को लेकर एक प्रतियोगिता रखी जाएगी जिसमें नगद पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें जनता से भी निवेदन किया जाएगा कि वह भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए रूफ गार्डन बनाने में ज्यादा से ज्यादा 5 से ₹10000 का खर्चा आता है और अगर उन्हें ठीक तरीके से देखभाल की जाए तो रूप गार्डन से ऑर्गेनिक सब्जी फल आदि भी प्राप्त होते हैं घर को भी ठंडा रखते हैं इसलिए आने वाले समय में यह प्रयास करेंगे कि इंदौर में हरित क्रांति आए और शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ दिखने लगे

Exit mobile version