22 जनवरी को नहीं होगी मांस और मदिरा की बिक्री कलेक्टर और महापौर ने जारी किए आदेश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जहां एक तरफ 22 जनवरी को पूरा शहर राममय नजर आएगा, उसी को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारी के दौर लगातार जारी है, तो वहीं शहर में इस दिन शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके आदेश महापौर और कलेक्टर द्वारा जारी किए गए हैं।

दरअसल, इंदौर में 22 जनवरी को एक भव्य आयोजन की तैयारी शासन, प्रशासन और नगर निगम के द्वारा लगातार की जा रही है, इसी कड़ी में शहर में बिकने वाले मांस और मदिरा पर 22 जनवरी के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें कलेक्टर और महापौर ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए है, जिसके चलते इस दिन मांस और मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जिसमें कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए 22 जनवरी को शहर में विभिन्न आयोजन होने और पूरे दिन शुष्क दिवस घोषित किए जाने की बात कही, वही महापौर ने भी शहर की सभी तरह की मांस बिक्री को 22 जनवरी के लिए प्रबंधित किया है और इसकी अवहेलना करने वालो पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

Exit mobile version