21 शराब दुकानों के नवीनीकरण के आवेदन बुलाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। इंदौर जिले की फुटकर कम्पोजिट शराब दुकानों का एक अप्रैल से 31 मार्च तक की अवधि के निष्पादन के लिए 64 समूह पर नवीनीकरण के आवेदन बुलाए गए हैं। वर्तमान मूल्य से 15 प्रतिशत अधिक राशि देकर नवीनीकरण कराया जा सकता है। नवीनीकरण आवेदन रहित शेष 21 शराब एकल समूहों पर लाटरी आवेदन पत्र बुलाए गए हैं। 22 फरवरी की शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। लाटरी आवेदन पत्र का मूल्य प्रति समूह 30 हजार रुपये होगा।

Exit mobile version