2 जून को इंदौर में लग रहा है निःशुल्क नेत्र रोग निवारण शिविर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर में सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी इन्दौर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता द्वारा 2 जून को निःशुल्क नेत्र रोग निवारण और निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जैन समाज द्वारा आयोजित इस शिविर की खास बात ये है कि इस शिविर में जैन समाज के साथ ही, सभी समाज के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर के समय डॉ. महेश गर्ग, डॉ. निहार गर्ग और उनकी टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। ये शिविर स्व.प्रदीप कुमार सेठी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

🏥 स्थान – श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चेत्यालय गुप्ती सदन, कालानी नगर सब्जी मंडी मेनरोड
🕘 समय- सुबह 9 बजे से दोपहर
📅 दिन – 2 जून, रविवार

Exit mobile version