17 माई को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे इंदौर अभिभाषक संघ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की अदालत में सामान्यतः मई माह में अत्यधिक गर्मी पड़ने के चलते अवकाश घोषित किया जाता है किंतु इस वर्ष अवकाश मई में न घोषित करते हुए 1 जून से अवकाश घोषित किया जा रहा है जिसका इंदौर अभिभाषक संघ के द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी में मानव शरीर झूलता है और काम करने में सक्षम नहीं होता है न्यायिक शक्तियों के द्वारा नियम के विरुद्ध जाकर मई माह में छुट्टी ना देकर जून माह से छुट्टी की शुरुआत की जा रही है जबकि समाचार पत्रों के माध्यम से जून माह में बारिश की शुरुआत होने वाली है ऐसे में छुट्टी का कोई औचित्य नहीं बचता है न्यायिक शक्तियों के इस निर्णय के विरोध में 17 मई को अभिभाषक संघ काली पट्टी बांधकर विरोध करेगा उसके बाद भी न्यायिक शक्तियां अगर हमारी बातों को नहीं मानती है तो 24 मई को काला दिवस मनाया जाएगा

Exit mobile version