✓ आरोपी थाना अपराध शाखा जिला इंदौर के NDPS Act जैसे गंभीर अपराध में लंबे समय से चल रहा था फरार स्थान बदल–बदल कर छुपकर काट रहा था फरारी ।
✓उक्त प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के अलावा पूर्व में तीन अन्य आरोपी सहित कुल 04 आरोपी हुए है गिरफ्तार।
✓ आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है हत्या, हत्या का प्रयास व मारपीट जैसे कई अपराध ।
इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार व उद्घोषित इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमों के द्वारा लगातार उद्घोषित फरार ईनामी बदमाश व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि थाना अपराध शाखा इंदौर में पंजीबद्ध अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में फरार शातिर बदमाश है, इंदौर शहर में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान से क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा, जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1).सग़िर उर्फ अद्दा पार्टी पिता अब्दुल सत्तार उम्र 42 वर्ष नि. साउथ तोड़ा थाना रावजी बाजार इंदौर एवं ida मल्टी पत्थर मुंडला आर टी ओ के सामने इंदौर का बताया।
आदतन आरोपी के तीन साथी जिनका नाम जुबैर, सोहेल, शाहिद उर्फ नाइट्रा था को पूर्व में व्यवसायिक मात्रा की 130 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था, उक्त प्रकरण शातिर आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
