लसूड़िया में 18 जून को बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली 13 वर्षीय अंजलि, जो 7वीं कक्षा की छात्रा थी, के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक ऑनलाइन गेम “रो-ब्लॉक्स” की लत में फंस गई थी। अंजलि के भाई आदित्य ने पुलिस को जानकारी दी कि अंजलि कई घंटों तक इस गेम को खेलती रहती थी और अकेले अपने कमरे में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक परिजन ने छात्रा को कई बार टोका भी, लेकिन वह गेम खेलना नहीं छोड़ पाई।अंजलि ने गेम में 45 दोस्त बना लिए थे, जो गेम में उसके साथ ऑनलाइन जुड़े रहते थे। ऊंचाई से कूदने की घटना में गेम की भूमिका को पुलिस ने सही बताया है । अंजलि का आईपैड अभी भी पासवर्ड से लॉक है और इसे खोलने के लिए कंपनी की मदद लेनी पड़ेगी। परिवार द्वारा बताए गए सभी संभावित पासवर्ड आजमाए गए, लेकिन आईपैड नहीं खुल सका। भाई के बयान के आधार पर गेम की जांच भी की जा रही है।
