11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हुआ तय, इंदौर से होकर झाबुआ जाएंगे पीएम मोदी, कलेक्टर ने तय नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था की कही बात
आगामी 11 फरवरी को इंदौर और झाबुआ में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे संशय का पटाक्षेप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में किया, जिसमें इंदौर का पुलिस और प्रशासन तय नियमो के अनुसार सुरक्षा को तैयारियां की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 फरवरी को इंदौर आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री इन्दौर से झाबुआ जाएंगे। प्रधानमंत्री को झेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी कर विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी और संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के 03 किलोमीटर की परिधि में अनाधिकृत उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून और अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट शामिल है, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि पीएम की इंदौर में ट्रांसिट विजिट है, ब्लू बुक के तय नियमों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाएं गई है।
