हिट एंड रन, कार की टक्कर से उछली महिला, रौंदते हुए भागा चालक, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • इंदौर के संचाल नगर एक्‍सटेंशन में हिट एंड रन की घटना हुई।
  • इंदौर में हिट एंड रन का मामला
  • सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना, केस दर्ज
  • कनाड़िया पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इंदौर। लापरवाह कार चालक ने एक महिला को ऐसी टक्कर मारी कि वह दस फीट तक उछल गई। कार चालक महिला को रौंदते हुए भाग गया। कनाड़िया पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना बुधवार दोपहर संचार नगर (एक्सटेंशन) की है। स्कूटर सवार उषा यशवंत कुमार शर्मा निवासी प्रशांत सागर सामान लेने बाजार जा रही थी। जैसे ही परसराम गार्डन के पास पहुंची, तेज रफ्तार में आई कार (एमपी 09डब्ल्यूई 7162) ने टक्कर मार दी। उषा शर्मा हवा में उछली और कार के बोनट से टकरा कर गिर गईं। चालक ने उषा के ऊपर से कार को रिवर्स लिया और फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर लोग दौड़े और चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है।

Exit mobile version