हाईवे पर गाड़ियां लूटता था:लॉरेंस विश्नोई गैंग के आरोपियों से आईबी ने की पूछताछ; पाकिस्तान से लिंक मिली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे भूपेंद्र सिंह रावत उर्फ खरवा और उसके साथी आदेश चौधरी व दीपक सिंह से मंगलवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसरों ने भी दो घंटे पूछताछ की। इसके पहले सोमवार को आरोपियों से एसटीएफ और एटीएस अधिकारी भी पूछताछ कर चुके हैं। आरोपियों की पाकिस्तान के ड्रग व हथियार तस्करों से लिंक मिली है। इसके चलते नेशनल एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस से सीधे तौर पर जुड़े हैं। भूपेंद्र रावत लॉरेंस के टॉप 10 साथियों की लिस्ट में है। इनका बुधवार को रिमांड खत्म होगा। बिहार की गोपालगंज पुलिस भी इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर ले जाएगी, क्योंकि वहां फारेन मेड (ग्लॉक पिस्टल) रैकेट में भूपेंद्र की तलाश थी। इनके पाकिस्तानी ड्रग व हथियार तस्करों से संबंध होने के साथ इंटरनेशनल हवाला रैकेट, फर्जी सिम, अवैध हथियार, जेल में बंद बदमाशों से नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ट्रक मालिकों को धमकाकर करता था वसूली
आरोपी भूपेंद्र खुद को गोरक्षक सेवा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है। हाईवे पर बदमाशों के साथ हथियार लेकर ट्रकों से लूटपाट करता है। यह शराब कारोबारियों के अलावा परचून व लॉजिस्टिक कारोबारियों के कंसाइनमेंट और ट्रकों को रोककर उनके मालिकों व ट्रांसपोर्टर्स से सीधी डीलिंग कर उन्हें धमकाकर वसूली करता है। इसने राजस्थान के कई शराब कारोबारियों को धमकाकर माल लूटा है।

TAGGED:
Exit mobile version