हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार व 02 हजार रुपये का इनामी बदमाश को, पुलिस थाना एम.आई.जी ने शिवपुरी से किया गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • सरंपची के चुनाव को लेकर हुई पुरानी रंजिश के कारण हुए हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था 01 साल से फरार।
  • प्रकरण में 03 आरोपी हो चुके है पूर्व में गिरफतार।

इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु विभिन्न प्रकरणों में फरार एवं उद्वघोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना एम.आई.जी ने 02 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शिवपुरी से हिरासत में लेकर गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण- इस प्रकार है फरियादी शिवकुमार यादव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि सरपंची के पुराने विवाद को लेकर दिनांक 22.05.23 एम.आई.जी. कॉलोनी स्थित उसके घर पर 04 आरोपीगणो ने उसके साथ गाली गलोच की और जान से मारने के इरादे से देशी कट्टे से फायर किया रिपोर्ट पर थाना एमआईजी पर दिनांक 22.05.23 को अपराध धारा 307. 294. 34 एवं 120 बी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रणवीर यादव उर्फ छोटा सिंह यादव, उम्र 27 वर्ष नि. ग्राम मगरोल बदरवास जिला शिवपुरी, लगभग 01 वर्ष से फरार था जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन-02 इंदौर द्वारा दिनांक 30.05.23 को 02 हजार रुपये के ईनाम की उद्वघोषणा की गई थी। थाना एमआईजी की टीम द्वारा आरोपी को ग्राम मांगरोल जिला शिवपुरी से हिरासत में लेकर गिरफतार किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी।
अपराध में संलिप्त कुल 05 आरोपियों में से 03 की गिरफतारी पूर्व में हो चुकी है जबकि 01 आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में घाना प्रभारी एमआईजी निरी. मनीष लोधा, सचिन आर्य, सउनि. आनंद सिंह प्र.आर. शिव कुमार यादव, प्र.आर. अवतार सिंह, आर. रवीन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।

Exit mobile version