आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वाइप अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत मतदाताओं को अपने अधिकार के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही है इस अभियान को लेकर और अधिक बेहतर तरीके से व अधिक प्रभाव तथा परिणाम मूलक बनाने के लिए इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिससे मतदाता सूची में और 5% अधिक वृद्धि हो इसको लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी शामिल किए गए व योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही सभी पोलिंग बूथ पर वॉलिंटियर्स नियुक्त किया जाएगा और जिस भी वॉलिंटियर का पोलिंग बूथ पर अच्छा प्रदर्शन रहेगा उन्हें सम्मान स्वरूप पुरस्कार व इंसेंटिव दिया जाएगा इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधा प्रदान किया गया है मतदाता ऑनलाइन स्लॉट बुक कर भी मतदान कर सकते हैं
