स्कूटी को टक्कर मारकर कार सवार ने एक युवती को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सपना-संगीता रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार कार सवार ने एक युवती की स्कूटी को टक्कर मार दी। युवती गिर पड़ी, युवती ने कार वाले को ढंग से गाड़ी चलाने की हिदायत दी तो वह बिफर पड़ा। उसने युवती से अभद्रता कर कई थप्पड़ मार दिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। भंवरकुआं पुलिस ने 29 साल की युवती की शिकायत पर कार MP09-CT-9474 के चालक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और अभद्रता करने का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अन्य स्कूटी पर उसकी मौसी के बेटी भी साथ चल रही थी।
विक्रम टॉवर से दोनों ने टर्न लिया। तभी अग्रसेन चौराहे की तरफ से तेज गति से आ रहे कार वाले ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। हमें चोट लगी तो कार वाले से कहा कि देखकर कार नहीं चला सकते। वह अभद्रता करते हुए अपनी हदें पार करने लगा। उसने मुझे व मौसी की बेटी को पीटा। तभी कई लोग जमा हो गए तो वह कार लेकर भाग गया।

Exit mobile version