इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में कनाडिया थाना क्षेत्र में एक एक्टिवा सवार महिला को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मारी और यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है कनाडिया थाना क्षेत्र के संचार नगर में एक्टिवा सवार उषा शर्मा को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी बताया जा रहा है पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है कनाडिया थाना क्षेत्र के संचार नगर में एक्टिवा सवार उषा शर्मा को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सीसीटीवी कैमरे में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से एक्टिवा सवार उषा शर्मा अपने घर की ओर लौट रही है इस दौरान एक तेज रफ्तार कार अचानक से एक्टिवा के सामने आती है और एक्टिवा सवार उषा को जोरदार टक्कर मारती है , वह टक्कर मारने के बाद भी कार सवार ने एक्टिवा सवार उषा को टक्कर मारने के बाद भी कार को नहीं रोकी और कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गया फिलहाल इस पूरे मामले में कनाडिया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन इंदौर में इस तरह के घटनाक्रम पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
