इंदौर में मेट्रो को लेकर लोगो की और से सुझाव आए हैं उन सुझावों पर काम किया जा रहा है इंदौर के जनप्रतिनिधि और जनता जैसा चाहेगी वैसे मेट्रो में काम किया जाएगा अधिकारियों ने कैसा भी प्लान बना लिया हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता यह कहना है मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का, उन्होंने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों व जनता के सोचने का तरीका अलग अलग होता है हमारे द्वारा वही काम किया जाएगा जो जनहित में होगा वही इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो चलाने को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो चले इसकी हम तैयारी कर रहे है यह हमारे लिए चुनोती है इसलिए हर महीने मेट्रो के काम की समीक्षा की जाएगी ओर कोई भी परेशानी न आये इसके प्रयास किये जायेंगे मेट्रो को उज्जैन के बाद अन्य जगह से भी जोड़ने ओर इसके विस्तार संबन्धी प्रोजेक्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आने वाले समय मे इसकी प्लानिंग जरूर है
