सिंगापुर ग्रुप का एजेंट बताकर कर ली 80 लाख की ठगी कर्ज चुकाने के लिए युवक बना धोखेबाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा पुलिस ने अमरावती के एक युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है उसने खुद को शहर की एक नामी कंस्ट्रक्शन और बिल्डर कंपनी का अधिकृत एजेंट बताकर फरियादी को झांसे में लिया था बाणगंगा थाने में फरियादी जतिन पिता मांगीलाल जैन निवासी कालानी नगर की शिकायत पर आरोपी सुमित साहू निवासी ग्राम धवली लसूडिया मूल निवासी अमरावती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरियादी को आरोपी ने सुपर कॉरिडोर स्थित सिंगापुर किंग स्टेट रॉयल ग्रैंड कॉलोनी में फर्जी रसीद थमाकर दो प्लॉट बेचने का सौदा किया और 78 लाख रुपए ले लिए बताया जा रहा है की आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने कर्ज चुकाने के लिए धोखाधड़ी करने की बात बताई

Exit mobile version