इंदौर l सावन माह एक खुशहाली प्रदान करने वाला मास, जिसमे शिव आराधना का अपना महत्व होता है, पूजा सेवा, आराधना, भक्ति, अभिषेक, श्लोक, और बेल पत्र, पंचामृत, दूध चढ़ाना बड़ी खुशी के साथ इन सब का अपना बड़ा महत्व है।
बंधुओ, इसी कड़ी में सराफा बाजार ने अपने परम्परागत सावन सोमवार की शाही सवारी 5 अगस्त 2024 को बड़ी धूमधाम से, ढोल ताशे, बैंड, शिव पार्वती स्वरूप के कलाकार, और अन्य आकर्षणके साथ निकाली
सभी श्रद्धालु पारंपरिक वस्त्रों में पधारें थे।
यह सराफा का अति महत्वपूर्ण आयोजन है, अतः इस दिन सराफा बाजार 5.00 से बजे से बंद था।
शाही सवारी छोटा सराफा स्थित मंदिर से बड़ा सराफा , पिपली बाजार, कसेरा बाजार, बजाज खाना, सांठा बाजार, सीतलामाता बाजार, शक्कर बाजार होती हुई सराफेश्वर महादेव पर पहुंची और वहां पर प्रसादी वितरण हुआ।
लगभग 700 धर्मालु व्यापारी, दलाल, स्वर्णकार बंधु धूमधाम से नाचते गाते इस सवारी का आनंद लेते हुए निकले।
सभी बाजारों में सवारी का भव्य स्वागत किया गया। सराफा बाजार में भी अनेक संस्थानों द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष : अनिल रांका, मंत्री: अविनाश शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष हुकम सोनी, बसंत सोनी, राजेश कोठाना, सुशील गुप्ता, अजय लाहोटी आदि के साथ विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, गोपीकृष्ण गुप्ता, बालकृष्ण अरोरा, पार्षद योगेश गेंदर, मीता रामबाबू राठौर अहिल्या चैम्बर के रमेश खंडेलवाल, अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे।
सफल आयोजन के पश्चात आभार अनिल रांका ने माना, और अंत मे प्रसाद वितरण हुआ।
