इंदौर की राउ पुलिस ने भोपाल के एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर राजनेताओं और अपने रसूख का उपयोग कर कई लोगो के साथ लाखो रुपये ऐंठ लिया करता था
दरअसल फरियादी द्वारा राउ पुलिस को शिकायत की गई थी सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर भोपाल का संकल्प सक्सेना द्वारा ठगी की गई थी जिस पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और प्लानिग के तहत आरोपी संकल्प को भोपाल से इंदौर बुलाया गया और इंदौर जैसे ही पहुचा पुलिस द्वारा पकड़ कर पूछताछ की गई तो आरोपी संकल्प द्वारा बताया गया कि लोगो को अपने राजनीतिक संबंध के आधार पर पुलिस विभाग , अन्य विभाग के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रूपये ऐंठ लिया करता था इसी के साथ राजनेता से अपना संबंध के साथ अपने रसूख का उपयोग कर लोगो के साथ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो के साथ ठगी कर दिया करता था बहरहाल पुलिस ने आरोपी संकल्प को गिफ्तार कर अन्य ठगी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है
