समाज की गेट टू गेदर पार्टी में सीजीएसटी अफसर की हार्ट अटैक से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एक होटल में चल रही थी पार्टी, देर रात होटल से निकलते समय हुई घबराहट और निढाल होकर गिर पड़े।
इंदौर। गेट टू गेदर पार्टी में शामिल हुए सीजीएसटी अफसर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई।अफसर विजय नगर की सितारा होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। विजय नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करवाया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सिलिकान सिटी निवासी 36 वर्षीय मनीष हरीशचंद्र मीणा हैं। रिश्तेदार नागेंद्र मीणा के मुताबिक, गुरुवार को सयाजी होटल में मीणा समाज की गेट टू गेदर पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात तक चली पार्टी में 31 लोग शामिल हुए थे। रात करीब एक बजे पार्टी समाप्त हुई और जैसे ही बाहर निकले मनीष को घबराहट होने लगी। इस पर वे सीढ़ियों पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद बेहोश होकर निढाल होकर गिर गए। साथी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने म़ृत बता दिया।

सीजीएसटी में आफिस सुप्रिंटेंडेंट थे
टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक , मीणा माणिकबाग स्थित सीजीएसटी में आफिस सुप्रिंटेंडेंट थे। शुक्रवार को पीएम के बाद उनका शव शंकर विहार मालवीय नगर जयपुर लेकर रवाना हो गए।

Exit mobile version