इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक सहित नाबालिक युवक को अभिरक्षा में लिया है तो वहीं परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन भी किया…।
पूरा मामले में जानकारी देते हुए आनंद मीना डीसीपी द्वारा बताया गया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक नंदू उर्फ देव उम्र 30 वर्षी नामक युवक की धारदार हथियार से हमले के कारण एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरा मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए एक बालिक सहित एक नाबालिक युवक को अभिरक्षा में लिया गया था और कार्रवाई की जा रही है तो वहीं दूसरी परिजन भी कई तरह के आरोप लगा रहे हैं उनका कहना था कि पुलिस ने जिन दो लोगों पर कार्रवाई की है उनमें और भी आरोपी हैं जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है…।
