श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजनिक ट्रस्ट इंदौर द्वारा अयोध्या मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री राम मंदिर रघुवंशी कॉलोनी इंदौर पर दिनाक 21 जनवरी रविवार शाम 5 बजे सुंदर काण्ड का सामूहिक पाठ का आयोजन रखा गया है एवम 22 जनवरी सोमवार को निम्न कार्यकर्म आयोजित किया जायेगे

सुबह के 11.00 से दोपहर 1 बजे तक श्री राम मंदिर पर सभी राम भक्तो के साथ भजन कीर्तन ,
⁃ राम मंदिर पर बड़ी LED स्क्रीन लगवाकर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समाज के सभी भक्तो के साथ में देखा जायेगा।
⁃ शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण
⁃ “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का १०८ बार सामूहिक जाप
⁃ हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र ,
⁃ श्री राम मंदिर पर भव्य सजावट की जाएगी , समाज के सभी धर्मप्रमी जनों से निवेदन है की श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में अवश्य भागीदार बने एवम पधारने की कृपया करे।

Exit mobile version