बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, 35 साल की महिला की शिकायत पर नवदीप उर्फ राजकुमार परिहार पर रेप का केस किया गया है। महिला ने बताया कि उसका 2020 में तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मायके रतलाम में रह रही थी। रतलाम में 27 मई 2024 को भागवत कथा का आयोजन था। नवदीप परिचित था, तो इस आयोजन में उससे मुलकात हुई और फिर बातचीत होने लगी। रतलाम आने के दौरान वह मिलता और बात करता। उसे पहली शादी को लेकर सब बताया।
उसने जून 2024 में शादी का प्रस्ताव रखा। तब शादी की बात को लेकर हां कर दी। नवदीप ने इंदौर में काम करने को लेकर बात की। 1 जुलाई को इंदौर फ्लैट लिया, इसे नवदीप ने किराए से दिलाया था। अगली रात नवदीप फ्लैट पर आया और शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। इसके बाद भी उसने कई बार रेप किया।
महिला का कहना है कि अब जब भी उससे शादी की बात करत हूं, तो वह टाल देता है। परिवार वालों ने भी उससे बात की, लेकिन वह नहीं माना।
