विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सबसे चर्चित और विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई
इस बैठक में खजराना मंदिर के विकास कार्यों पर सहमति बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह इंदौर में भी खजराना गणेश मंदिर में खजराना लोक बनाए जाने पर चर्चा हुई इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने अब तक किए गए तमाम कार्यों को लेकर समीक्षा की साथ ही मंदिर रात में देर तक खुले रहने पर एक निर्णय लिया गया पहले मंदिर रात 10:30 बजे तक खुला रहता था अब 9:30 बजे तक ही खुला रहेगा फोटो वीडियो रियल बनाने और भ्रामक खबरें फैलाने पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कहीं खजराना मास्टर प्लान के तहत मंदिर को कितनी रियायत मिल रही है उसे पर भी विचार विमर्श किया गया

Exit mobile version