विधानसभा 1 के वार्ड क्र 7 में पहुंची आभार यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे आकाश कैलाश विजयवर्गीय।

3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।

आकाश ने वार्ड की समस्याएं नोट कर क्षेत्रवासियो से विकास के मॉड्यूल पर लिए सुझाव।

इंदौर – प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व विधानसभा 1के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा विधानसभा 1 के संपूर्ण वार्डो मे आभार यात्रा निकाल कर भाजपा को प्रचंड मतो से जीताने हेतु सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जा रहा है,इसी क्रम मे आज वार्ड क्र.7 मे वार्ड पार्षद भावना मनोज मिश्रा व पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया व वार्ड के विभिन्न कालोनियों मे बैठक आयोजित कर क्षेत्रवासियो द्वारा बताई गई जनसमस्याओं के निराकरण हेतु साथ चल रहे नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

- Advertisement -

वार्ड में आभार व्यक्त करने पहुंचे आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक 7 में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जिसमे कंडिलपुरा क्षेत्र में 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाले अहिल्या लोक उद्यान का भूमिपूजन, यही 7 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़क का भूमिपूजन, अर्जुन पलटन की गलियों में 12 लाख की लागत से हुए सीमेंटीकरण, जनता कॉलोनी में 10 लाख की लागत से बनी सीमेंट की सड़क का लोकार्पण,रामगंज जिंसी में 10 की लागत से बनी सीमेंट की सड़क एवं शंकरगंज में 18 लाख की लागत से तैयार हुई सीमेंट सड़क का लोकार्पण कार्य शामिल है।

यात्रा के दौरान जनता में खासा उत्साह देखने को मिला, सभी ने आशीर्वाद के साथ अपने प्रिय जननेता आकाश विजयवर्गीय का हार फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया।

लोगो में आकाश के विकास का विजन भी चर्चा का विषय बना हुआ था, हर छोटी बड़ी समस्याओं को नोट करना एवं अधिकारियों को यात्रा में पूरे समय साथ रहता देख जनता में विकास के विश्वास की उम्मीद साफ दिखाई दे रही थी।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद , वार्ड अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे।

Exit mobile version