इंदौर के नंदा नगर निवासी स्टूडेंट को भोपाल के युवक ने ठग लिया। छात्रा ग्रेजुएशन के बाद विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए वह ऑनलाइन सर्चिग कर रही थी। इस बीच आरोपी ने उसके साथ संपर्क किया। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नंदा नगर में चांदनी शिरोड़कर ने करीब एक साल पहले ग्रेजुएशन पूरा किया था। वह विदेश जाने के लिए ऑनलाइन सर्विंग कर रही थी। इस दौरान सौरभ निवासी बैरागढ़ हुजूर भोपाल ने उससे संपर्क किया। कॉलेज में एडमिशन करवाने के नाम पर सौरभ ने अलग-अलग खातों में 3 लाख 12 हजार रुपए जेयू स्मॉल बैंक विजयनगर से जमा करवाए। छात्रा का समय पर एडमिशन नहीं हुआ तो उसने सौरभ से पैसे वापस मांगे, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। पीड़िता ने मामले की शिकायत असिस्टेंट कमिश्नर से की। इसके बाद मामले को क्राइम ब्रांच भेजा गया। क्राइम ब्रांच ने बुधवार शाम सौरभ को गिरफ्तार कर भोपाल से इंदौर ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
