विजय नगर पुलिस का सीओडी पब पर छापा नशे में मिले युवक युवती तय समय के बाद भी चालू था पब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में तय समय के बाद भी देर रात तक खुले रहने वाले पब पर लगातार विवाद और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है । विजय नगर पुलिस ने रविवार रात बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सीओडी पब पर दबिश दी । जहा बड़ी संख्या में लड़के लकडिया शराब पीते मिले करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद पुलिस गेट खुलवा पाई और कार्यवाही करते हुए पब को सील किया ।

वी- पबो के बंद होने का समय रात 11.30 बजे है उसके बाद भी शहर के पबो में देर रात तक जमकर शराब परोसी जाती है । इसी दौरान छेड़छाड़ और विवाद के मामले भी सामने आ रहे है । विजय नगर पुलिस ने देर रात क्षेत्र के सीओडी पब पर दबिश दी जहा तय समय के बाद पब चालू मिला । लेकिन पुलिस को देख पब संचालक ने गेट बंद कर दिए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गेट खुलवाए तो लड़के लडकिया शराब के जाम छलका रहे थे । मौके पर 200 से अधिक युवक युवती मिले तो नशे में धुत्त थे । मीडिया के कैमरों को देख नशे में धुत्त लड़के लडकिया भागने लगे । पुलिस ने पब को बंद करवाकर लड़के लड़कियों को बाहर किया

मामले मे पुलिस ने पब संचालक पर कार्यवाही शुरू कर दी है । वही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी भेजी जाएगी ।

Exit mobile version