मंगलवार को विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । महिला ने एक सुसाइट नोट छोड़ा है जिसमे उसने अपने चार साल के बेटे की पढ़ाई को लेकर चिंता जताई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जाँच शुरूकर दी है ।
घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 की है । यहाँ रहने वाली टीना तोमर नामक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । टीना के पति एसबीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर है और मूलतः खरगोन के रहने वाले है । इसका चार साल का बच्चा भी है जो स्कूल गया था जबकि पति जॉब पर गए थे तब टीना ने फांसी लगा लेकर आत्महत्या कर ली । महिला ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है जिसमे बेटे की पढ़ाई को लेकर चिंता जताई है ।
