लिव इन पार्टनर से परेशान होकर फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। कनाड़िया थाना अंतर्गत गुलमर्ग कामप्लेक्स में 24 वर्षीय विशाल सालवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विशाल रेती सप्लाई का काम करता था। विशाल के चाचा उमेश सालवी ने बताया विशाल के माता-पिता राजेंद्रनगर क्षेत्र में शिवालय परिसर में रहते हैं।
वह एक युवती के साथ दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। दोनों शादी करने वाले थे। युवती फ्लेट और रुपये मांग रही थी। मोबाइल में धमकाने की रिकार्डिंग भी है। परेशान होकर विशाल ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। युवती के विरुद्ध जांच की जा रही है। विशाल का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Exit mobile version