लिवइन का कांट्रैक्ट बनवाकर फिजिकल रिलेशन बनाए, पति के दोस्त पर दुष्कर्म का केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उसने लिवइन रिलेशनशिप का कांट्रेक्ट बनवाया था। इसके बाद अचानक की वो उसका साथ छोड़ गया। महिला अपने पति से प्रताड़ना के बाद पति से अलग रह रही थी।
वकील के माध्यम से लिवइन रिलेशनशिप का अनुबंध तैयार करवाया।
आरोपित ने कहा था कुछ दिन साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेते हैं।
शादी का झांसा देकर सूरज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने विवाहिता महिला की शिकायत पर पति के दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने लिवइन रिलेशनशिप का अनुबंध कर शारीरिक संबंध बनाए थे। अचानक शादी से मुकुर गया और मारपीट की धमकी देने लगा। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता प्रताड़ना के कारण पति से अलग हो गई थी। आरोपित सूरज से उसकी अच्छी बातचीत थी। सूरज ने इसका फायदा उठाया और नजदीकी बढ़ा ली। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके पूर्व आरोपित ने कहा कि कुछ दिन साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेते हैं।
बगैर बताए घर से चला गया
आरोपित ने साथ रहने के लिए वकील के माध्यम से लिवइन रिलेशनशिप का अनुबंध तैयार करवाया। शादी का झांसा देकर सूरज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 31 अक्टूबर को उसने शक कर अनर्गल आरोप लगाए। 26 नवंबर को वह बगैर बताए घर से चला गया। रिपोर्ट करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version