आज प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट से महू नाका की तरफ जाने वाले व इसी प्रकार महू नाका से कलेक्टर कार्यालय के लिए जाने के लिए उक्त मार्ग का उपयोग न करें। जो लोग कलेक्टर कार्यालय से महू नाके की तरफ आवागमन करना चाहते हैं वे लोग मोती तबेला, मच्छी बाजार, बियाबनी होकर महू नाका की तरफ आवागमन करना अधिक सुविधाजनक होगा।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को धोबी घाट कर्बला मैदान, दशहरा मैदान एवं खालसा स्कूल में पार्क कर सकते हैं।
डायवर्सनः
- लोक परिवहन वाहन एवं अन्य चार पहिया वाहनों का डायवर्सनः जो लोक परिवहन बस एवं अन्य चार पहिया वाहन भंवरकुँआ, टावर से महूनाका की ओर जाना चाहते है। वह टावर, पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज के निचे से राईट टर्न कर पुराना आरटीओ के पीछे से मधुवन कालोनी अन्नपूर्णा थाना उषानगर चौराहे से अन्नपूर्णा रंजीत हनुमान आ जा सकेंगे
- जो वाहन राजबाड़े से कलेक्ट्रेट होकर महुनाका कि तरफ जाने चाहते है वे माणिक बाग ब्रिज के निचे से राईट टर्न कर पुराना आरटीओ के पीछे से मधुवन कालोनी अन्नपूर्णा थाना उषानगर चौराहे से अन्नपूर्णा रंजीत हनुमान आ जा सकेंगे ।
- प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहन जो पलसीकर तरफ से महूनाका, अन्नपूर्णा, फुठी कोठी तरफ जाना चाहते है वह पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज, के निचे से राईट टर्न कर पुराना आरटीओ के पीछे से मधुवन कालोनी अन्नपूर्णा थाना उषानगर चौराहे से अन्नपूर्णा रंजीत हनुमान आ जा सकेंगे ।
- फुठी कोठी, अन्नपूर्णा रोड़ तरफ से आने वाले लोक परिवहन के वाहनो को महूनाका से राजमोहल्ला, यशवंत चौक से पलसीकर होते हुये भंवरकुँआ की तरफ जा सकते है।
- अन्नपूर्णा रोड़ तथा फूठी कोठी तरफ से यशवंत रोड़ तरफ से जाने वाले प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को महूनाका से छत्रीपुरा, मालगंज, नृसिंह बाजार से यशवंत रोड़ की ओर जा सकते है।
- चार पहिया, दो पहिया प्रायवेट वाहन चालक जो भंवरकुँआ, टावर की तरफ जाना चाहते है वह महूनाका से आरटीओ रोड़ होते हुये केशर बाग रेल्वे क्रासिंग से चौईथराम होते हुए एवं पल्सीकर सोनकर धर्मशाला जूनी इंदौर ब्रिज से, टावर भंवरकुआ कि ओर जा सकेंगे।
कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करें।
