इंदौर के लसूड़िया पुलिस ने कल रात एक होटल में दबिश मारते हुए जुए की महफिल को पकड़ा है जहां दर्जन भर से ज्यादा जुआरी यहां पर जुआ खेल रहे थे उनसे 75000 रु. और ताश पत्ते भी जप्त हुए हैं झोन 2 डीसीपी के अनुसार उपनिरीक्षक अक्षय खड़िया को मिली सूचना के आधार पर एम आर 3 सनसिटी रोड के पास होटल हनी ब्लू में दबिश दी गई। कल रात लसूडिया पुलिस को यहां जुआ चलने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यहां से शिवराज निवासी परदेशीपुरा, मनोज निवासी परदेशीपुरा, उमेश निवासी भवानी नगर, राहुल, गर्वित, योगेश, दीपक वर्मा, बसंती लाल, फिरोज अंसारी, प्रदीप, दिनेश दुबे, छगन, फूलचंद सभी निवासी हीरानगर, साजिद अली निवासी खजराना, प्रदीप मालवीय निवासी सारंगपुर को पकड़ा है। इनमें प्रदीप मालवीय होटल का संचालक है के खिलाफ जुए की कार्रवाई कीगई है।
