मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यापारी को दुष्कर्म जैसे से झूठे मामले में फसाने का डर दिखा कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है पूरा मामला लसूडिया क्षेत्र का है व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
. आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने एक व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित एक आवेदन थाने पर दिया था पुलिस ने इस मामले में जब जांच पड़ताल की तो एक अलग ही कहानी सामने आई जब इस मामले में व्यापारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कि उसकी महिला से उसके संबंध है वह उसको खर्चा देता है और सोने के आभूषण भी दे चुका है अब महिला उस मकान नाम करने की बात कही वही व्यापारी ने एक वसीयत बनाई जिसमे मकान और महिला का जिक्र भी किया उसके बाद भी महिला और उसके साथीयों ने व्यापारी मनोज पर दबाव बनाया ओर दुष्कर्म का झूठा आवेदन थाने में प्रस्तुत किया है पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल करने के बाद व्यापारी मनोज की शिकायत पर एक महिला और दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है
