लंबित मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठकर की नारेबाजी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बैठकर धरना दिया और नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी कि अगर 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगी। आंगनवाडियों का यह प्रदर्शन सोमवार को प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में किया गया।

आंगनवाडी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट के बाहर एकत्रित हुई और प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने सरकार के सामने 7 मांगें रखी हैं जिसके लिए वे पूर्व में भी मांग कर चुकी हैं। उनका कहना है कि हम जमीन स्तर पर काम कर रहे हैं लेकिन काम बहुत ज्यादा दे दिया गया है। हम लोगों को दो-दो एप संपर्क और पोषण एम की जिम्मेदारी दी गई है। हम एप पर काम करना चाहती हैं लेकिन हम मानसेवी पर बहुत ज्यादा दबाव है और मॉनिटरिंग है। कई प्रकार की दिक्कतें हैं। रोज 8-10 घंटे हो जाते हैं। उनकी मांग है कि एक एप का कामकाज हमसे नहीं लिया जाए। धरने को भारतीय मजदूर संघ का भी समर्थन रहा।

Exit mobile version